खरीक / नवगछिया : जन-संवाद कार्यक्रम के तहत बुधवार को डीएम सुब्रत कुमार सेन खरीक आएंगे और प्रखंड की छोटी अलालपुर गांव घाट के पास यात्री शेड में आयोजित कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं से रूबरू होंगे। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है।

वहीं, बीडीओ राजीव रंजन कुमार एवं सीओ निशांत कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय टीम ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर हालात का जायजा लिया। ग्रामीणों के साथ बैठक कर कार्यक्रम के उद्देश्य की जानकारी दी। साथ ही कार्यक्रम स्थल ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव एवं फागिंग कराया गया।

इस मौके पर राजस्व अधिकारी दीपा कुमारी, सीडीपीओ मीणा कुमारी, पीएचसी प्रभारी डॉ. नीरज कुमार सिंह, लोहिया स्वच्छ भारत मिशन के प्रखंड समन्वयक अजय कुमार आदि मौजूद। उधर, नवगछिया प्रखंड के पकरा स्थित रामधारी सिंह उच्च विद्यालय के मैदान में करीब 12:30 बजे कार्यक्रम होगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *