नवगछिया : बाबा गणिनाथ सेवा समिति की ओर से रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम का तीसरा सप्ताह सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस बार कार्यक्रम में बंगलौर में रहने वाले राजेन्द्र और अमित यादुका ने अपनी माता स्वर्गीय अनिता यादुका की याद में योगदान दिया।
Total Downloads: 72
कार्यक्रम की शुरुआत उनकी तस्वीर पर श्रद्धांजलि देकर और दो मिनट की मौन धारण करके की गई। भोजन में पूरी, सब्जी, बुनिया और खीर की व्यवस्था की गई, जिसे जरूरतमंद लोगों ने खुशी से ग्रहण किया। समिति के सदस्य, रेलवे प्रशासन और शोकाकुल परिवार के लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती ने बताया कि यह सेवा हर शनिवार होती है और ठंड में कंबल वितरण की योजना है। उन्होंने सहयोग की अपील भी की। कार्यक्रम में अन्य कई सदस्य और समाजसेवी भी उपस्थित रहे, जो इस तरह के कार्यों में सहयोग देने पर जोर देते हैं।

