नवगछिया : श्रीउत्तरतोताद्रि मठ विभीषणकुंड अयोध्या के उत्तराधिकारी और श्री शिवशक्ति योगपीठ नवगछिया के पीठाधीश्वर रामचंद्राचार्य परमहंस स्वामी आगमानंद महाराज 10 दिवसीय प्रवास पर तमिलनाडु के श्रीवानममलैमठ नांगुनेरी गए थे। प्रवास कार्यक्रम समापन के बाद स्वामी आगमानंद महाराज रविवार को भागलपुर पहुंचे। जहां उनके गुरुदेव श्री उत्तरतोताद्रि मठ विभीषणकुंड अयोध्या के पीठाधीश्वर श्रीमदजगदगुरु रामानुजाचार्य अनंत विभूषित बाल ब्रह्मचारी स्वामी अन्ताचार्य महाराज पहले से उपस्थित थे।
Total Downloads: 167
स्वामी आगमानंद ने अपने गुरुदेव अनंताचार्य की पूजा-अर्चना की। इसके बाद दोनों संतों ने परम गुरुदेव विश्व के समस्त तोताद्रिमठ के परमाधिपति श्रीमज्जदगुरु रामानुजाचार्य श्रीवानममलैमठ नांगुनेरी तमिलनाडु के 31वें पीठाधिपति अनन्तश्री संपन्न मधुरकवि रामानुज जीयर, स्वामी तोताद्रि से आशीर्वाद लिया। इस दौरान तीनों संतों ने धार्मिक समारोह को संबोधित किया।
सनातन धर्म, हिंदुत्व, भारत माता, अपने गौरवशाली अतीत पर चर्चा की। साथ ही गीता, गंगा, गाय, गायित्री और गोविन्द के लिए अपने आपको समर्पित कर देने का आह्वान किया। स्वामी आगमानंद ने तप, ध्यान व साधना कर पवित्र स्नान किया। अपने गुरुदेव, परम गुरुदेव और वरिष्ठ संतों की सेवा की। उनकी आराधना की। दोनों आराध्य संतों के सानिध्य पर उन्होंने भगवान की कथा सुनाई।

