नवगछिया। भारतीय रेल मंत्रालय द्वारा बरौनी-कटिहार रेलखंड पर स्पेशल सप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन कामख्या से आनंद विहार स्टेशन के बीच चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को कामख्या से खुलेगी। वहीं प्रत्येक रविवार को यह ट्रेन आनंद विहार स्टेशन से खुलेगी। ट्रेन में जनरल के 2, शयनयान के 4, दिव्यांग के 1, तृतीय एसी – 05, एसी ईकोनोमी के 5, सेकेंड एसी के 2, प्रथम एसीजाए 1 बोगी सहित कुल 22 कोच होंगे।

रेलवे सलाहकार सदस्य मुकेश राणा ने बताया कि स्पेशल ट्रेन का ठहराव नवगछिया स्टेशन पर भी होगा। कामख्या से आनंद विहार जाने वाली ट्रेन प्रत्येक शनिवार को दोपहर 12:05 बजे नवगछिया स्टेशन आएगी।

वहीं आनंद विहार स्टेशन से कामख्या जाने वाली ट्रेन प्रत्येक सोमवार को 12:35 बजे नवगछिया स्टेशन आएगी। ट्रेन का परिचालन जुलाई तक किया जाएगा। ट्रेन के परिचालन पर नवगछिया वासियों ने रेल मंत्रालय का आभार व्यक्त किया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *