नवगछिया : नवगछिया सहित आसपास से दिल्ली और पंजाब जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी सामने आई है। कटिहार से चलकर नवगछिया स्टेशन पर रुकते हुए दिल्ली होकर अमृतसर जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस में एक एसी की बोगी बढ़ाई गई है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 83
नवगछिया एसएस ने बताया कि आम्रपाली एक्सप्रेस में अब थ्री टियर में कुल एसी बोगी की संख्या 4 हो गई है। वहीं दूसरी ओर 15713 कटिहार पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में 5 जनवरी से सेकंड क्लास में एक बोगी और जनरल सीटिंग कोच में एक बोगी की बढ़ोतरी की गई है। वहीं कटिहार से दिल्ली तक चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस में भी एक बोगी बढ़ाई गई है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
