नवगछिया । गोपालपुर के विधायक सह सचेतक सत्तारूढ़ दल नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने नवगछिया पूर्वी रेलवे ओवरब्रिज में हो रहे निर्माण कार्य का बुधवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य मे प्रयुक्त मैटीरियल की जांच की। कहा कि कार्य में घोर अनिमितता पाई गई है।

Whatsapp group Join

विभाग के एसडीओ और जेईई की अनुपस्थिति में पाइलिंग 25 मीटर की जगह 15–16 मीटर किया जा रहा था, निर्माण कार्य रुका हुआ था। विधायक ने वहां पर उपस्थित मुंशी से निर्माण कार्य की जानकारी लिया और साथ-ही–साथ सख्त निर्देश दिए कि काम अच्छे ढंग से और मजबूती से होना चाहिए और निर्माण कार्य में कहीं कोई कमी नजर नहीं आनी चाहिए।

मौके पर जदयू के जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती, अजीत कुमार पटेल, मिलन सागर, मो. शाहिद रजा, डॉ. दीपक कुमार शाह, मो. इफ्तेखार आलम, मुनीलाल सिंह, उमेश चंद्र पटेल, मनोज लाल, अजय यादव, दिलीप शाह, मुन्ना जसवाल मौजूद थे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet