नारायणपुर। नारायणपुर लकड़ी आरा मिल में मंगलवार को वन विभाग की टीम ने छापेमारी की। नवगछिया वन विभाग प्रक्षेत्र के रेंजर प्रताप नारायण सिंह ने बताया कि मिल संचालक जगदीश शर्मा के नाम से लाइसेंस है जो अरूण शर्मा अभी चला रहा है। शिकायत पप्पू शर्मा सहित दो भाई ने भागलपुर डीएफओ के यहां की थी कि पिता के निधन होने पर हम तीन भाई का अधिकार है लेकिन वह अकेले चला रहा है।

शिकायत सही मिली। अरूण शर्मा का कहना है कि पिता ने हमें पावर दिया है जिसका कागजात मेरे पास है। अधिकारी ने बताया कि मिल का लाइसेंस रद्द होगा। मिल में तालाबंदी कर दी गयी है। अगर तीनों भाई आपस में समझौता कर मुखिया, सरपंच से लिखवाकर दें तो फिर मिल चालू हो सकता।

पिता के मरने के बाद मिल बंद था जो अरूण खोलकर चोरी छुपे चलाता था। उसके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई भी की गई है। मौके पर एएसआई अमन कुमार, उत्तम कुमार व मिथिलेश कुमार मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *