नवगछिया : शुक्रवार को नवगछिया लक्ष्मीपुर रोड स्थित शिव शक्ति योग पीठ में अनोखी दृश्य देखने को मिला जहाँ कि शिव शक्ति योग पीठ के पीठाधीश्वर परमहंस स्वामी आगमानन्द जी महाराज के प्रथम एवं वैष्णव धर्म के गुरु स्वामी अनंताचार्य जी महाराज उत्तरतोताद्री मथ अयोध्या का चरण पादुका पुजन के साथ फूलों का वर्षा एवं भक्तोंको अध्यात्म जागृति एवं सनातन धर्म की चर्चा सत्संग में किया गया.

स्वामी आगमानन्द जी महाराज ने स्वयं गुरु पुजन कर शिष्यों को गुरु शिष्य के परम्परा को कायम कर अपने शिष्यों को ये संदेश दिया, स्वामी अनंताचार्य जी महाराज ने गुरु शिष्य के परम्परा की चर्चा करते हुए गुरु को जीवन की नैया का पतवार या मल्लाह कह सकते हैं क्योंकि उन्ही के बताये रास्ते से लोगों को मोक्ष या सदमार्ग मिल सकती है,

सनातन धर्म जब तक रहेगी गुरु शिष्य परम्परा कायम रहेगा और यही इसका मुल है. इस मौके पर योग पीठ के शिव शंकर ठाकुर,शिव प्रेमानंद जी, प्रेम शंकर भारती, मानवानंदजी, संजीव भगत, रणबीर सिंह, पंकज भारती, मुन्ना सिंह, अनंतविक्रम, रंजन, शुभम, सोनु, आशु, आदि हजारों भक्तों को सुबह से गुरुदेव के साथ उनके पुज्यगुरुदेव का दर्शन का मौका मिला.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *