नवगछिया। मोंथा तूफान के असर से हो रही लगातार बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गुरुवार शाम से शुरू हुई बारिश के कारण सड़कों पर कीचड़ और जलजमाव की स्थिति बन गई है। लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं।

खरीक प्रखंड में शुक्रवार को स्थिति और भी गंभीर हो गई, जहां 15 घंटे से अधिक समय से बिजली आपूर्ति बाधित है। गुरुवार को दिनभर बिजली बीच-बीच में आती-जाती रही, लेकिन शुक्रवार सुबह से ही पूरा इलाका अंधेरे में डूबा हुआ है।

बिजली नहीं रहने से नल-जल योजना के मोटर ठप हो गए हैं, जिससे लोगों को पीने के पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों की पढ़ाई और छोटे व्यवसायों पर भी असर पड़ा है। लगातार बिजली कटने से इनवर्टर फेल हो गए हैं, वहीं लोगों के मोबाइल फोन डिस्चार्ज होने से संचार व्यवस्था भी बाधित हो गई है।

बिजली विभाग के जेई राकेश रंजन ने बताया कि बारिश के कारण कई जगहों पर तकनीकी फॉल्ट आ गया है। टीम लगातार प्रयास कर रही है कि जल्द से जल्द फॉल्ट को ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *