खरीक (नवगछिया)। नवगछिया थाना क्षेत्र से गुरुवार को लापता हुई दो नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर से बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक कुमार (विशनदंतपुर) और अमृत कुमार (मरवन गांव, मुजफ्फरपुर) के रूप में की गई है।

एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि दोनों नाबालिग सोशल मीडिया के जरिए एक आरोपी के संपर्क में आई थीं। गुरुवार शाम वे घर से निकलीं और देर रात तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने खोजबीन के बाद थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी प्रेरणा कुमार ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की। पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान और सतर्क कार्रवाई के आधार पर दोनों नाबालिगों को सुरक्षित बरामद कर लिया और आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने बताया कि दोनों लड़कियों के बयान बाल संरक्षण अधिनियम के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराए जाएंगे, और आगे की कार्रवाई विधि अनुसार की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *