नवगछिया। नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा निवासी विशु यादव उर्फ बौका की लड़की से गलत काम करने के कारण ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। उसके सिर के बाल को कई हिस्सों में काट दिया गया। उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गयी।
Total Downloads: 93
वह किसी तरह वहां से भागकर मुख्य सड़क पर पहुंचा। जहां एक पुलिस गाड़ी द्वारा नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया। इस दौरान उसने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मैं मजदूरी कर रहा था। इसी दौरान एक लड़की के साथ गलत काम करने लगा।

जिस कारण ग्रामीणों ने मेरे साथ मारपीट कर बाल को विचित्र तरीके से काट दिया। वहीं चिकित्सकों ने बताया कि उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। लेकिन यह किस तरह से घायल हुआ है यह पता नहीं चल पा रहा है। ऐसे पुलिस को जानकारी दी गयी है। पुलिस गाड़ी ही यहां पर छोड़कर गयी है।

