बिहपुर : प्रखंड के लत्तीपुर दक्षिण पंचायत के सरपंच मोहम्मद आलमगीर को एक झगड़े में बीच बचाव करना महंगा पड़ गया। लोगों ने सरपंच को ही पीटकर घायल कर दिया। इस बाबत सरपंच मोहम्मद आलमगीर ने बिहपुर थाने में केस दर्ज कराया है। जिसमें उसने गांव के ही इसराइल राइन, मिस्टर राइन, मोहम्मद शारुख समेत तीन अज्ञात को नामजद आरोपी बनाया है।
Total Downloads: 462
अपने आरोप में बताया है कि 16 जून की रात्रि करीब 9:30 बजे मैं अपने घर पर था। वही हल्ला-गुल्ला सुनकर बाहर निकला तो देखा की मोहम्मद मिस्टर राइन व मोहम्मद आशिक में गाली गलौज हो रहा था। जिसमें इसराइल, मिस्टर राइन दोनों मिलकर मोहम्मद आशिक व उसकी पत्नी को बुरी नीयत से दुपट्टा खींचकर व पटककर भद्दी भद्दी गाली दे रहे थे।

मैं आशिक व उसकी पत्नी को बचाने गया तो उपरोक्त नामजदों ने जान मारने की नीयत से लोहे के रॉड से मेरे सिर पर प्रहार किया। जिस कारण मेरा सिर फट गया और में बेहोश होकर गिर गया। उसके बाद मेरे गले से सोने की चेन व चौबीस सौ रुपया निकाल लिया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है।

