नवगछिया | इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पुल के पहुंच पथ पर एक पेट्रोल पंप के पास 10 जुलाई को शादी समारोह से लौट रहे भागलपुर के तिलकामांझी निवासी मिथिलेश कुमार तिवारी से अपराधियों ने लूटपाट की थी। दो बदमाशों ने हथियार दिखाकर उनसे मोबाइल, 8 हजार रुपए और एटीएम कार्ड लूट लिए थे।
Total Downloads: 434
इस संबंध में इस्माइलपुर थाना में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने शुक्रवार को इस घटना में शामिल आरोपी परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने उसके पास से लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया जांच के दौरान कुंदन की इसमें संलिप्तता पाई गई। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

