नवगछिया : नवगछिया पुलिस ने सोमवार को छापेमारी कर राजेंद्र कॉलोनी से एक लोडेड देसी कट्टा के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर किया। तीनों अपराधी लूट की घटना को अंजाम देने के लिए जुटे थे।
Total Downloads: 199
गिरफ्तार अपराधियों ने रंगरा के जहांगीरपुर वैसी निवासी नीरज डोम, दीपक कुमार, महदीपुर निवासी रुदल डोम है। नवगछिया एसपी ने एक प्रेस वार्ता में सोमवार को बताया कि सूचना मिली थी कि राजेन्द्र कॉलोनी में कुछ व्यक्ति हथियार लेकर घूम रहे हैं।
नगर थानाध्यक्ष भारत भूषण के निर्देश पर पुअनि चन्दन कुमार अन्य सशस्त्र बलों के साथ बताये गये राजेन्द्र कॉलोनी वार्ड नं-10 पहुंचे तो पुलिस बलों को देख कर एक व्यक्ति भागने का प्रयास किया गया। जिसे सशस्त्र बलों के सहयोग पकड़ा गया। पकड़े गए जहांगीरपुर वैसी निवासी नीरज डोम (20 वर्ष) के पास से एक लोडेड कट्टा बरामद किया गया।

उसकी निशानदेही पर जहांगीरपुर निवासी दीपक कुमार (19 वर्ष) और खदड़िया जिला के पसरा थाना क्षेत्र के महदीपुर निवासी रूदल डोम को गिरफ्तार कर लिया। इनलोगों के विरूद्ध नवगछिया थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्रथमिकि दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
