नारायणपुर। प्रखंड के बलहा गांव में रविवार को डिलीवरी ब्वॉय गांधी कुमार से बदमाशों ने बाइक और डिलीवरी का सामान छीन लिया। पीड़ित गांधी कुमार, पहाड़पुर के निवासी हैं। घटना के बाद उन्होंने भवानीपुर थाना पुलिस को मौखिक शिकायत दी।

सोमवार को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मक्के के खेत से लूटी गई बाइक और डिलीवरी का सामान बरामद कर लिया। हालांकि, घटना में शामिल बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

वहीं, रामूचक में रविवार को जितेंद्र साह की दुकान में चोरों ने घुसकर सामान चोरी कर लिया। इस मामले में पीड़ित ने भवानीपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

मामले को लेकर थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....