नारायणपुर : प्रखंड के जयपुर चूहर पूरब पंचायत चकरामी निवासी किसान सुधीर मंडल को खेत में काम करने दौरान तेज धूप कारण सिर में चक्कर आने पर गिर गया। परिजन को सूचना मिलने पर नाराज पीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया।

परिजन ने डॉक्टर को लू लगने की बात कही तब भवानीपुर पुलिस को बुला कर शव पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेजा। डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कुछ कहा जा सकता है। भवानीपुर थाना एसआई बसंत कुमार दलबल के साथ पहुंचकर अस्पताल से नवगछिया भेजा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *