नवगछिया । लू से निपटने के लिए अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक अलर्ट मोड में है। अस्पताल प्रबंधन के द्वारा अस्पताल परिसर में लू वार्ड बनाया गया है। जिसमें कुल पांच बेड की व्यवस्था फिलहाल की गई है। जहां लू की चपेट में आने वाले मरीजों के लिए मुफ्त में सभी जरूरी और दवा दी जाएगी।

अस्पताल प्रबंधक रमण कुमार सिंह ने बताया की लू की आपात स्थिति से निपटने को लेकर अनुमंडल अस्पताल पूरी तरह से तैयार है। सरकार के निर्देशानुसार अस्पताल प्रबंधन पांच बेड का लू वार्ड बनाया है। जो पूर्णतः वातानुकूलित होगा। यहां 24 घंटे एसी चालू रहेगा। एसी की सुविधा प्रभावित नहीं हो, इसके लिए जेनरेटर से स्पेशल इलेक्ट्रिक सप्लाई से भी इस वार्ड को जोड़ा गया है। चिकित्सक किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेंगे।

एसडीओ ने अनुमण्डल अस्पताल का किया निरीक्षण :

एसडीओ उत्तम कुमार ने नवगछिया में भीषण गर्मी के साथ चल रहे लू के मद्देनजर मंगलवार के संध्या समय अनुमण्डल अस्पताल में लू पीड़ित मरीजों के रहनेवाले वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया की एक वार्ड लू लगने वाले मरीजों के लिए तैयार किया गया है। जिसमे एसी लगा हुआ है। लेकिन उसका पावर प्लग काम नहीं कर रहा था। बाद में स्वास्थ्य प्रबंधक ने उसे ठीक करवाया है। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के मद्देनजर नगर परिषद द्वारा सात जगहों पर प्याऊ लगाया गया था। घूमघूम कर सभी प्याऊ का निरीक्षण किया गया। सभी जगह लोग पानी पी रहे थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *