नवगछिया : लोकमानपुर पंचायत को विजय घाट पहुंच पथ से जोड़ने के लिए माराधार पर 44.47 करोड़ रुपये की लागत से पुल बनेगा। पुल निर्माण निगम ने पुल निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। संवेदक को 10 अगस्त से 17 तारीख तक टेंडर भरने का समय दिया है। 20 तारीख को टेंडर का तकनीकी बिड खुलेगा। इसके बाद तकनीकी बिड में सफल संवेदक का वित्तीय बिड खोला जाएगा। 18 स्पेन वाले इस पुल की लंबाई 24 मीटर और चौड़ाई 8.4 मीटर होगा। दो किलोमीटर पहुंच पथ बनेगा। लोकमानपुर पुल के पहुंच पथ को विजय घाट पुल से जोड़ा जाएगा।

सालों भर नाव से आते-जाते हैं लोग

इस पुल के बनने के बाद लोकमानपुर पंचायत के बीस हजार आबादी के लिए आवागमन की सुविधा होगी। वर्तमान में इस पंचायत के लोगों को सालोभर नाव से प्रखंड या जिला मुख्यालय और घर आना-जाना पड़ रहा है। लेकिन, इस पुल के बनने के बाद आवागमन की समस्या का समाधान हो जाएगा।

पुल बनने से 20 हजार आबादी को आवागमन की होगी सुविधा
नाव से आने-जाने की समस्या का होगा समाधान

नवंबर तक शुरू हो जाएगा निमार्ण कार्य

बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना अभियंता राम सुरेश राय ने बताया कि पहले भी टेंडर किया गया था। एक भी संवेदक द्वारा टेंडर नहीं भरने के कारण री-टेंडर किया गया है। नवंबर-दिसंबर तक निर्माण कार्य शुरू करने की योजना है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *