नवगछिया : आगामी लोकसभा चुनाव और होली त्योहार को लेकर नवगछिया पुलिस जिले में सतर्कता बढ़ा दी गयी है. क्षेत्र की सभी सीमाओं पर बैरिकेडिंग और वाहन जांच जैसी सावधानियां बरती गई हैं।
भवानीपुर थाना पुलिस ने प्रमुख चौराहों पर वाहनों की सघन जांच की। दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की डिक्की सहित आवश्यक कागजातों का निरीक्षण किया गया।
चेकिंग की यह पहल नवगछिया एसपी पूरण कुमार झा के आदेश पर की जा रही है, जिसमें सभी थानेदार अपनी-अपनी सीमाओं पर चौकसी बरत रहे हैं. क्षेत्र के अन्य थाने भी वाहन जांच कर रहे हैं और अभियान जारी रहेगा.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
