रंगरा  : रंगरा प्रखंड मुख्यालय परिसर में बैंक आफ इंडिया के तत्वावधान में लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत में एक दर्जन से अधिक ऋण संबंधी मामलों में बैंक और ग्राहकों के बीच सहमती बन जाने की जानकारी दी गयी है. रंगरा के सीओ आशीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना काल के समय बैंक का एनपीए काफी बढ़ गया है.

ऐसी स्थिति में बैंक से ऋण लेने वाले लोगों को ऋण चुकता करने के लिए शिविर में प्रोत्साहित किया गया. अंचलाधिकारी ने कहा कि आये दिन भी इस तरह के शिविर का आयोजन किया जायेगा. शिविर में रगरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी विरेंद्र कुमार, अंचलाधिकारी आशीष कुमार, थानाध्यक्ष मेहताब खां आदि अन्य भी मौजूद थे.

कोसकीपुर सहौड़ा में ग्राम विकास शिविर का आयोजन

रंगरा प्रतिनिधि : रंगरा चौक प्रखंड के कोसकीपुर सहौड़ा गांव में ग्राम विकास शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में ग्रामीणों ने पदाधिकारियों से गांव की कई तरह की समस्याओं से अवगत कराया जिसमें कई समस्याओं का आन स्पाट निष्पादन किया गया. पदाधिकारियों ने इस अवसर पर लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी. शिविर में बेघर लोगों ने पुनर्वास की मांग भी की. जिस पर पदाधिकारियों साकारात्मक आश्वास दिया है. शिवर में रंगरा चौक के प्रखंड विकास पदाधिकारी विरेंद्र कुमार, अंचलाधिकारी आशीष कुमार समेत सभी विभागों के पदाधिकारियों की मौजूदगी थी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *