नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के रंगराचौक प्रखंड स्थित आदर्श मध्य विद्यालय तिनटंगा में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सुरक्षित शनिवार और प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग पर विशेष प्रस्तुतियां दी गईं।

राज्यस्तरीय मास्टर ट्रेनर संस्कृताचार्य डॉ. शिवनाथ रविदास (चहकनाथ भागलपुरी) ने वज्रपात से बचाव का मॉकड्रिल प्रदर्शित किया। विज्ञान अध्यापिका चंदा कुमारी ने छात्रों के साथ मिलकर जलचक्र और फसलचक्र का प्रस्तुतीकरण किया। अभिभावकों ने दोनों प्रस्तुतियों की सराहना की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड स्तरीय यूनिसेफ के बीएमसी रंजीत कुमार उपस्थित थे। उन्होंने महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं के एचपीवी टीकाकरण अभियान की विस्तृत जानकारी दी।

छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। संध्या, अविनाश, शिवम, रूचि, ब्यूटी, हिम्मतभाई, राहुल, प्रीतम, अनुराधा, ममता, कोमल, नंदिनी और पूजा सहित कई छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यालय के प्रधान अध्यापक नितेश कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक जयप्रकाश सिन्हा, प्रवीण कुमार जायसवाल, शिवनाथ रविदास, चंदा कुमारी, आयुष आनंद, पवन कुमार और कई अभिभावक उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....