नवगछिया : नवगछिया के जगतपुर पंचायत के जपतैली गांव में जगतपुर पंचायत की मुखिया सोनी भारती और मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार यादव के नेतृत्व में वार्ड नंबर एक में बनी सड़क का उद्घाटन किया गया.

वरिष्ठ ग्रामीण रामजतन राय ने पहले पूजा पाठ किया फिर नारियल फोड़ कर सड़क का उद्घाटन किया. जानकारी मिली है कि सड़क 20 वर्षों से गड्ढानुमा हो गया था जिसके कारण इस पर आवागमन बंद था. सड़क निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद गांव के लोगों में खुशी का माहौल है.

उद्घाटन के अवसर पर मुखिया सोनी भारती मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार यादव, मुरारी राय, राम जी राम, लूचो राय, रितेश कुमार, अरुण शर्मा, विजय यादव, कपिलदेव राय, पवन यादव, दयानंद राय, भागीरथ राय, राजेश राय, आमो राय, जीछो राय, सुभाष यादव, जितेंद्र यादव समेत अन्य भी मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *