बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे एक अपराधी को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस को आते देख दो अन्य अपराधी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी बिहपुर थाना क्षेत्र के कहारपुर निवासी मनोज यादव के पास से दो कट्‌टा, पांच गोली और तीन लीटर देसी शराब भी बरामद किया है।

नवगछिया नदी थाने की पुलिस ने यह कार्रवाई इसी कोसी पार रायजी बहियार में छापेमारी के दौरान की। पुलिस को सूचना मिली कि बहियार में कुछ अपराधी हथियार के साथ जमा हुए हैं। इसके बाद थानेदार मकबूल अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मनोज यादव को दबोच लिया।

पुलिस की पूछताछ में उसने अपने साथियों के नाम बताए हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। हालांकि पुलिस उनके नामों का खुलासा नहीं कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार शातिर मनोज यादव को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *