नवगछिया। विक्रमशिला सेतु पर पाया 11 और 12 पाया के बीच में मिट्टी लदी ट्रैक्टर के अनियंत्रित हो कर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से ट्रैक्टर का इंजन सेतु का रेलिंग तोड़ते हुए हवा में लटक गया। इस घटना में ट्रैक्टर पर सवार भागलपुर जीरोमाइल थानाक्षेत्र के मीराचक निवासी मजदूर पंकज तांती पिता भटकू तांती की मौत ट्रैक्टर के नीचे आने से हो गयी। घटना के दौरान चालक जान बचाने के लिए ट्रैक्टर से कूद कर फरार हो गया।

घटना के बाद थोड़ी देर के लिए सेतु पर जाम लग गया। घटना की सूचना पर जाह्नवी चौक टीओपी प्रभारी हरिकिशोर राय और परबत्ता थानाध्यक्ष रामचन्द्र यादव पुलिसवालों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और क्रेन से ट्रैक्टर को हटाकर शव को बाहर निकाला। थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर पर मिट्टी लेकर भागलपुर जा रहा था। ट्रैक्टर पर चालक के बगल में मजदूर भी बैठा हुआ था।

सेतु पर ट्रैक्टर का दोनों अगला चक्का टूट गया और ट्रैक्टर लहराते हुए सेतु की रेलिंग तोड़ते हुए हवा में लटक गया। ट्रैक्टर और रेलिंग के बीच फंसकर मजदूर की मौत हो गयी। उधर घटना के बाद मजदूर के घर पर मातम छाया हुआ है। वही पुलिस देर रात तक वाहनों को एक एक कर निकलवाने में लगी हुई है। घटना की सूचना पर मृतक के परिजन देर रात तक परबत्ता थाना पहुंच रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *