नवगछिया। इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के स्पर संख्या 2 एवं 3 के बीच में अपराधियों के द्वारा तटबंध पर कार्य कर रहे जेसीबी, हाईवा और ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट कर रुपये छीनने के मामले में नवगछिया एसपी के निर्देश पर इस्माईलपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के डिमहा गांव के समीप सिंधुजा कंस्ट्रक्शन के द्वारा तटबंध का कार्य कराया जा रहा है। इसी दौरान पिछले सप्ताह अपराधियों के द्वारा जेसीबी चालक पवन कुमार सहित हाईवा चालक से मोबाइल छिनतई करने के साथ रुपया की छीन लेने को लेकर के मारपीट की गई।

संवेदक द्वारा आवेदन इस्माईलपुर थाने में दिया। थानाध्यक्ष मनी पासवान ने बताया कि संवेदक मनीष कुमार के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *