बिहपुर : प्रखंड के विक्रमपुर वार्ड नंबर छह में 21 जून को संध्या 6:30 बजे गम्हार के गिरे सूखे पेड़ को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें चार लोग घायल हो गए। मामले को लेकर मोहम्मद मंजूर ने बिहपुर थाने में केस दर्ज कराया है।

जिसमें उसने मो. मुन्ना, मो. आलम, मो. बेचन, मो. नेजाम, डोमनी खातून, मसिना खातून व मोहम्मद जुबैर को नामजद आरोपी बनाया है। अपने आरोप में बताया है कि एक गम्हार का सूखा पेड़ गिरा था। उपरोक्त नामजद आये और पेड़ ले जाने लगे। हमने मना किया बोला सुबह जिसका होगा।

वो ले जाएगा। इतना सुनते मो. जुबैर ने लाठी से मारकर मेरा सिर फाड़ दिया। उसके बाद 22 जून को पुनः जुबैर हरवे हथियार से लैस होकर आया और मेरे भाई मो. तनवीर, मो. तनौज व नूरेसा खातून को मारकर जख्मी कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *