नवगछिया: विक्रमशिला पहुंच पथ पर परबत्ता थाना के गरैया-खगरा के पास रविवार सुबह ट्रक के धक्के से एक युवक की मौत हो गयी। घटना के समय युवक सड़क पार कर रहा था। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। .

लोगों ने बताया कि गरैया के पास तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में युवक आ गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। युवक काला पैंट-शर्ट पहने हुआ था और गमछा रखा था। थानाशय्क्ष ने आसपास के लोगों को बुलाकर उसकी शिनाख्त करायी लेकिन पहचान नहीं हो सकी।

शव का अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। लोगों ने बताया कि घटनास्थल के पास रात में काफी संख्या में ट्रक लगा हुआ था। इस कारण युवक किसी ट्रक का खलासी हो सकता है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *