नवगछिया : मां के साथ बिहपुर के मिल्की स्थित दाता मांगन शाह की मजार पर लगे उर्स मेला देखने आई गोड्डा जिले के एक गांव की 11 साल की नाबालिग को अगवा कर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक बाइक से लड़की को मेले में छोड़कर भाग रहा था। इसी बीच लड़की के रोने और शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को खदेड़कर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी युवक 27 वर्षीय बलवीर कुमार पंडित बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा के एगरबिघ्यी टोला का रहने वाला है।

घटना के संबंध में पीड़िता की मां ने नवगछिया महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने नवगछिया कोर्ट में पीड़िता का बयान दर्ज कराने के बाद, उसे मेडिकल जांच के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया। पीड़िता की मां ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। नवगछिया के एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती ने बताया कि आरोपी को आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मां ने कहा-मेले के बाहर आरोपी ने मुंह में कपड़ा ढूंसकर किया अगवा ‘ पीड़िता की मां ने बताया कि वह रविवार को दाता मांगन शाह की मजार पर चादरपोशी करने बेटी के साथ आई थी। शाम में वह नमाज पढ़ने मजार । ” पर चली गई। लौट कर आई तो बेटी वहां नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद जब नहीं मिली तो मैंने कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी। शाम 8:30 बजे कंट्रोल रूम से घोषणा की गई कि उसकी बेटी कंट्रोल रूम में है। कंट्रोल रूम पहुंची तो वहां देखा कि बेटी रो रही थी और पुलिस ने एक – लड़के को भी पकड़ कर रखा था।

पीड़िता की मांने बताया कि जब उसने बेटी से रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह घूमते-घूमते मेले से । बाहर निकल गई। इसी बीच एक लड़का बाइक से आया और उसके मुंह में कपड़ा डालकर हाथों को बांध दिया फिर अपनी बाइक पर बिठा कर * अंधेरे में ले गया और उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद उसी बाइक से मुझे मेले में छोड़कर भाग रहा था। शोर करने पर आसपास के लोगों ने उसे पकड़ा और उसकी पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *