होली के मौके पर मंगलवार को तेतरी गांव में दो गुटों के बीच गोलीबारी व पथराव हो गया। दोनों ओर से 50 राउंड गोलियां चलाई गई। इस दौरान तेतरी निवासी मिथिलेश दास 20 वर्ष को जांघ में गोली लग गई। वहीं पथराव में दिलीप दास घायल हो गए। घटना में चार बाइक और एक चार पहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर एसपी निधि रानी व एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती सहित पुलिस जिले के सभी थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद पुलिस ने घायल मिथलेश व दिलीप दास को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। जहां दोनों के प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देखते हुए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद देर रात तक पुलिस गांव में कैंप कर रही थी। गांव में दंगा निरोधक दस्ता को के साथ पुलिस अफसर तैनात किए गए हैं। नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि गोली से घायल मिथिलेश दास के बयान पर 14 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष ने कहा कि एक दिन पहले दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इस संदर्भ में एससी-एसटी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसी को लेकर घटना हुई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

8 मार्च को बारात में डीजे पर अश्लील गाना बजाने पर हुई थी मारपीट

तेतरी में 8 मार्च को बारात में डीजे पर अश्लील गाना बजाने पर एक पक्ष ने विरोध किया था। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। मारपीट में पंचायत के मुखिया रविंद्र दास व प्रह्लाद दास घायल हो गए थे। नवगछिया एससीएसटी थाना में प्रहलाद दास ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें मुकेश राय, बोका राय, मदन झा, सोनू चौधरी, नितीश चौधरी, गिरगिटया राय को नामजद किया था। इस घटना के बाद से गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव था। इसी को लेकर गोलीबारी हुई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *