विक्रमशिला पुल पर सोमवार को फिर ओवरलोडे वाहन खराब हो गया। बालू लदा ओवरलोडे वाहन पुल पर चढ़ रहा था तभी वाहन का टायर फट गया। सुबह लगभग साढ़े दस बजे वाहन खराब होने के बाद एक घंटे परिचालन बाधित रहा। टीओपी प्रभारी ने बताया कि वाहन खराब होने के बाद उस जगह पर ट्रैफिक को वन-वे कर दिया गया। पुल के शुरू में ही वाहन खराब हुआ इसलिए ज्यादा परेशानी नहीं हुई।

परिवहन विभाग के पदाधिकारी को बुलाया गया

ओवरलोडे वाहन के खराब होने के बाद टीओपी प्रभारी ने इसकी सूचना परिवहन विभाग के पदाधिकारी को दी। परिवहन विभाग के पदाधिकारी ने वाहन को जब्त कर उसपर जुर्माना लगाया। गौरतलब है कि ओवरलोडे वाहनों के खराब होने से पुल पर अक्सर जाम लग रहा है। क्षमता से ज्यादा वजन होने की वजह से वाहन का टायर ही फट रहा है। पिछले एक महीने में 70 से ज्यादा वाहन पुल पर खराब हो चुके हैं।

जांच में तीन वाहन जब्त, लगा जुर्माना

ओवरलोडे वाहन की जांच में निकले एमवीआई अनिल कुमार और ईएसआई ने तीन वाहनों को जब्त कर उसपर जुर्माना लगाया। एमवीआई ने बताया कि घोघा थाना क्षेत्र में गिट्टी लदे तीन ओवरलोडे वाहनों को जब्त कर सबौर थाना में लगाया गया। सभी वाहनों पर 50-50 हजार से ज्यादा जुर्माना लगाया गया। ओवरलोडे वाहनों पर रोक को लेकर डीएम के निर्देश पर मिर्जाचौकी में मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी थी। परिवहन विभाग के पदाधिकारियों की भी वहां ड्यूटी लगाई गयी थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *