नवगछिया : नवगछिया स्टेशन पर शनिवार की देर रात सीमांचल एक्सप्रेस के पहिये से धुआं निकलने के कारण यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। धुआं साधारण बोगी के पास से निकल रहा था। यह देख यात्री ट्रेन से उतर कर इधर-उधर भागने लगे। स्टेशन पर रेलकर्मी ने देखा तो पता चला कि ट्रेन के पहिया का ब्रेक शू जाम होने के कारण धुआं निकल रहा है।

रेल कर्मी द्वारा ब्रेक शू की मरम्मत करने के पश्चात ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई। बताया गया कि किशनगंज से आनंद बिहार जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस 12 बजकर 15 मिनट पर नवगछिया स्टेशन पर रुकी थी। इसी बीच यात्रियों ने देखा पहिया से धुआं निकल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि ब्रेक बाइ¨डग होने के कारण अंतिम से छठे बोगी में पहिया के पास धुआं निकल रहा था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *