नवगछिया| परबत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर देर रात बाइक और बालू लदे ट्रक की आमने सामने की हुई टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 107
वहीं दुर्घटना के बाद ट्रक में बाइक के फंसी रहने के कारण पहुंच पथ पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। दुर्घटना की सूचना पर परबत्ता थानध्यक्ष राघव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक व बाइक को सड़क से हटवाया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

