नवगछिया : विक्रमशिला पुल पहुंच पथ खगड़ा के पास से जमीन खरीदने आए खरीक थाना क्षेत्र के खरीक बाजार निवासी मो लल्लू की मोटरसाइकिल लाइन होटल के पास से चोरी हो गई. मो लल्लू ने बताया कि हम हिरो आइ स्माट गाड़ी से आए हुए थे. जिसका नंबर बीआर 11 बी 8662 है. गाड़ी को खगड़ा के लाइन होटल के पास लगाए और बगल में ही जमीन देखने के लिए चले गए.

जब लौट कर आए तो देखें कि होटल के पास मेरी गाड़ी नहीं है. जिसके बाद हमने वहां स्थानीय लोगों से पूछताछ किया तो कोई गाड़ी के बारे मे नहीं बताया. जिसके बाद कुछ स्थानीय लोगों ने दो से तीन लोगों को पकड़ कर परबत्ता पुलिस के हवाले किया.

इस दौरान मो लल्लू ने मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में परबत्ता थाना में आवेदन दिया. परबत्ता थाना अध्यक्ष रामचंद्र यादव ने बताया कि मोटसाइकिल चोरी हुई है. पुलिस कुछ लोगों से पुछताछ कर छानबीन कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *