– नारायणपुर प्रखंड से अपने गांव अमरी विषनपुर लौट रहे थे पति पत्नी
नवगछिया : परवत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु पर एक अज्ञात ट्रक के चपेट में आने से बाइक पर सवार नारायणपुर प्रखंड के अमरी विषनपुर निवासी फूलो देवी40 की मौत हो गयी तो उसके पति सुबोध मंडल गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतक और घायल दोनों को जेएलएनएमसीएच मायागंज पहुंचाया.
Total Downloads: 105
जहां समाचार लिखे जाने तक सुबोध मंडल की हालत गंभीर बनी हुई थी. जानकारी मिली है कि दोनों पति पत्नी किसी कार्य से नारायणपुर आये थे और यहां से अमरी विषनपुर जा रहे थे. एक अज्ञात ट्रक के चपेट में आने से फूलो देवी की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी तो सुबोध को गंभीर चोटें आयी.

इधर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंपा जायेगा. दूसरी तरफ परवत्ता पुलिस घायल का फर्द बयान लेने भागलपुर के लिए रवाना हो गयी है.

