नवगछिया : विक्रमशिला सेतु पर 18 दिनों तक पुल होकर दो पहिया वाहन भी नहीं चल पायेंगे. ऐसे में रोजाना नवगछिया अनुमंडल से भागलपुर आकर पढ़ाई करने वाले छात्रों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. वहीं स्कूल, कॉलेज, कचहरी व अन्य कार्यालय में कार्यरत कामगारों को रोजाना आने जाने में फजीहत होगी. कई स्कूल बस छात्रों को स्कूल तक लाने के लिए शहर से नवगछिया की ओर जाती है.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

वहीं नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले दो सौ से अधिक शिक्षक भागलपुर से आवाजाही करते हैं. शिक्षकों ने बताया कि जबतक पुल की मरम्मत पूरी नहीं होगी तब तक हमें नवगछिया में रह कर स्कूल की ड्यूटी करनी होगी. शिक्षकों ने बताया कि 10 अक्तूबर से नवरात्र की छुट्टी शुरू होगी. इसके बाद कोई परेशानी नहीं है.

वहीं डीएवी के प्राचार्य डॉ केके सिन्हा व माउंट असीसी स्कूल के प्राचार्य जोश थेक्केल ने बताया कि स्कूल की कोई भी बस नवगछिया नहीं जाती है. दीक्षा इंटरनेशनल स्कूल के उप प्राचार्य संजय कुमार ने बताया कि नवगछिया अनुमंडल के अभिभावक को इस बाबत जानकारी दे दी गयी है. 28 सितंबर से परीक्षा शुरू होगी. छात्र भागलपुर में रहकर स्कूल आयेंगे.

सेतु के बंद होने से इमरजेंसी के मरीजों का बढ़ेगा संकट

18 दिनों तक जिले का लाइफ लाइन विक्रमशिला सेतु को मरम्मत के लिए बंद किया जायेगा. इससे मायागंज अस्पताल के इमरजेंसी में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को संकट बढ़ जायेगा. नवगछिया, कटिहार, पूर्णिया, सहरसा, अररिया, किशनगंज समेत कई जिले के रोगी मायागंज अस्पताल में इमरजेंसी की सुविधा के लिए आते हैं.

इनमें ज्यादातर मरीजों की स्थिति नाजुक ही रहती है. ऐसे में अब गंगा पार मरीजों को बेहतर इलाज के लिए पटना या सिलीगुड़ी का रुख करना होगा. भागलपुर से नवगछिया की ओर जानेवाले डॉक्टरों को परेशानी होगी. इससे पीएचसी सेवा पर भी प्रभाव पड़ सकता है.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet