नवगछिया – विक्रमशिला एप्रोच पथ पर साहू पेट्रोल पंप के पास अपने ही ट्रक के नीचे दब कर नालंदा जिला के गिरीयक थाना क्षेत्र के घेड़कटोरा निवासी गोरेलाल यादव के पुत्र रंजन कुमार की मौत मंगलवार को देर रात हो गयी. जानकारी मिली है कि ट्रक को घुमाने के क्रम में खलासी ट्रक से गिर गया जिससे उसकी मौत हो गयी थी.

पुलिस ने ट्रक नंबर जेएच 12 ई 1025 को जब्त कर लिया है तो दूसरी तरफ रंजन के शव का पोस्टमार्टम करवा कर बुधवार की सुबह परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले की प्राथमिकी परवत्ता थाने में दर्ज की गयी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *