नारायणपुर। प्रखंड के विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों की प्रखंड स्तरीय बैठक मध्य विद्यालय बीरबन्ना, नारायणपुर के प्रांगण में गुरुवार को हुई। बैठक में बिहार विद्यालय अध्यापक नियमावली 2023 का विरोध किया गया। बैठक की अध्यक्षता मध्य विद्यालय बलहा नारायणपुर के प्रधानाध्यापक बिनोद मंडल ने की।
Total Downloads: 79
शिक्षक सदय कुमार ने कहा कि हम सभी शिक्षकों को एक मंच पर आकर अपनी आवाज को बुलंद करना होगा। शिक्षक समाज सरकार की नई शिक्षक नियमावली नीति का पुरजोर से विरोध करता है। बै
ठक में नारायणपुर प्रखंड के शिक्षक अंजनी कुमार, संजय कुमार शर्मा, ओमप्रकाश सिंह, राजेश कुमार दास, रामविलास कुमार, प्रमोद कुमार, पंकज कुमार, सदय कुमार, जितेंद्र नारायण, दिलीप कुमार गुप्ता, रवि कांत शास्त्री, अमर कुमार, पंकज कुमार पिंकू दीपक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

