नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड के सैदपुर पंचायत के वीरनगर गांव में स्थापित प्राथमिक विद्यालय का समायोजन मध्य विद्यालय बुद्धचक में किये जाने पर वीरनगर के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। समायोजन की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों को सैकड़ों ग्रामीणों के हस्ताक्षरित आवेदन सौंपा है।

Whatsapp group Join

लेकिन अधिकारियों द्वारा इस मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं किये जाने से ग्रामीणों ने अपने विद्यालय में बैठक कर शिक्षा विभाग के फरमान का विरोध जताते हुए कहा कि गंगा कटाव से विस्थापित मध्य विद्यालय बुद्धूचक को दिये गये तीन कमरों में तालाबंदी की जायेगी।

ग्रामीणों ने बताया कि मध्य विद्यालय बुद्धूचक के प्रभारी प्रधानाध्यापक को इसकी सूचना दे दी गयी है।ब् ाताते चलें कि मध्य विद्यालय बुद्धूचक वर्ष 2010 में गंगा के कटाव में विलीन हो गया था। विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर प्राथमिक विद्यालय वीरनगर के तीन कमरों में मध्य विद्यालय बुद्धचक संचालित किया जा रहा था।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *