नवगछिया : विद्युत संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर नवगछिया विद्युत कार्यालय में कॉल सेंटर की स्थापना की जाएगी.नवगछिया विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रभात रंजन ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि नवगछिया विद्युत कार्यालय में यह सेवा 2 दिनों के अंदर शुरू कर दी जाएगी. कॉल सेंटर की सेवा चालू करने के लिए सभी प्रकार की तैयारी कर ली गई
उन्होंने बताया कि कॉल सेंटर 24 घंटे चालू रहेगा. जहां पर उपभोक्ता अपनी किसी भी समय कॉल सेंटर से संपर्क कर बिजली संबंधित जानकारी एव अपनी समस्या को रख पाएंगे.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
– बिहपुर के उपभोक्ताओं को ब्रेकडाउन से मिलेगी निजात
नवगछिया विद्युत कार्यालय के कार्यपालक अभियंता प्रभात रंजन बताया कि बिहपुर प्रखंड के उपभोक्ताओं को जल्द ही ब्रेकडाउन की समस्या से निजात मिल जाएगी. उन्होंने बताया कि ब्रेकडाउन की समस्याओं के समाधान को लेकर मंगलवार से सेकंड सर्किट का कार्य शुरू कराया जाएगा, जो कार्य 15 दिनों के अंदर पूरा कर लिया जाएगा. सैकेंड सर्किट का कार्य पूरा होने के बाद बिहपुर के उपभोक्ताओं को ब्रेकडाउन से निजात मिल जाएगी. उन्होंने बताया कि नवगछिया से बिहपुर पावर सब स्टेशन के बीच 33000 की बिजली पहुंचाने में 12 किलोमीटर के अंदर बिजली का तार पेड़ के अंदर से गुजरता है. जिस कारण हल्की हवा तेज होने पर ब्रेक डाउन की समस्या उत्पन्न होती रहती थी. उन्होंने बताया कि ब्रेकडाउन की समस्या के समाधान को लेकर पूर्व में भी सैकेंड सर्किट का कार्य कराया गया था. लेकिन चोरों द्वारा सात किलोमीटर सेकंड सर्किट का तार काट लिए जाने के कारण प्रखंड के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

– 450 उपभोक्ताओं की कटी बिजली
कार्यपालक अभियंता प्रभात रंजन ने बताया कि बकाया राशि भुगतान नहीं किए जाने को लेकर अनुमंडल के 450 उपभोक्ताओं की बिजली का कनेक्शन काट दिया गया है. जिसमे शहरी क्षेत्र के 90 उपभोक्ताओं के बिजली बकाया राशि का भुगतान नहीं किए जाने को लेकर काटी गई है. उन्होंने कहा कि बिजली जिन उपभोक्ताओं की बिजली काटी गई है अगर वे उपभोक्ता 15 दिनों के अंदर बकाया राशि का भुगतान नहीं करते हैं तो उन लोगों की बिजली स्थाई रूप से काट दी जाएगी.
– इस्माइलपुर की कटाई गई बिजली, खोला जाएगा तार
इस्माइलपुर प्रखंड में बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए प्रखंड में बिजली आपूर्ति सेवा समाप्त कर दी गई. इस आशय की जानकारी देते हुए विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रभात रंजन बताया कि इस्माइलपुर प्रखंड में बाढ़ आ जाने के कारण वहां की बिजली काट दी गई. उन्होंने कहा कि प्रखंड में विभाग द्वारा नए बिजली का पोल व तार लगाया गया. बाढ़ में बिजली के तार की चोरी होने की संभावना को देखते हुए प्रखंड में जहां भी बाढ़ प्रभावित इलाका है वहां के बिजली के तार को तत्काल खुलवा लिया जाएगा. बाढ़ की स्थिति से समाप्त होने पर पुनः तार को जोड़कर बिजली आपूर्ति सेवा बहाल की जाएगी.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

