नवगछिया । नगर परिषद क्षेत्र के उजानी स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय में के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मो. अंसार के नेतृत्व में प्रतिनिधि सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें गोपालपुर विधानसभा के विधायक सह सतारूढ़ दल के सचेतक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल एवं जदयू के जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती को उपस्थित जनप्रतिनिधियों सहित बुद्धिजीवियों ने सम्मानित किया।

Whatsapp group Join

सभा को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि उजड़े बिहार को नीतीश कुमार ने अपने हाथों से सजाया है। नागरिकों की मांग को सुनते हुए उन्होंने ईदगाह के घेराबंदी, कब्रिस्तान घेराबंदी तथा उजानी से सिमड़ा तक सड़क चौड़ीकरण और ऊर्दू प्राथमिक विद्यालय को भी परिणत कर उत्क्रमित विद्यालय बनाने का आश्वासन दिया।

वहीं जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती ने कहा कि विधायक ने गोपालपुर विधानसभा में विकास की गंगा बहाई है। कार्यक्रम का संचालन मो. मोहिद्दीन ने किया। मौके पर वार्ड प्रतिनिधि मो. शाहजहां, मो. ईश्तखार आलम, वार्ड पाषद सितारा खातून, मो. मोजिद, मो. अंसार, मुन्ना जायसवाल, मो. आजाद, अभिषेक, मो. काफिल, दिलीप मंडल सहित अन्य मौजूद हुए।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet