नवगछिया :गणतंत्र दिवस पर अनुमंडल कार्यालय के मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गोपालपुर के विधायक गोपाल मंडल ने भाजपा नेताओं के साथ अमर्यादित व्यवहार किया था। 

इस मामले में विधायक पर कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव के नेतृत्व में मोर्चा के सदस्यों ने अनुमंडल कार्यालय परिसर में धरना दिया।

 

उन्होंने कहा कि विधायक पर कार्रवाई करने के लिए प्रशासन को आवेदन दिया गया था। लेकिन अब तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अगर पुलिस प्रशासन विधायक पर कार्रवाई नहीं करेगी तो मोर्चा के सदस्य डीएम कार्यालय के सामने भी धरना देंगे। साथ ही प्रधानमंत्री से मिलकर इसकी शिकायत करेंगे। धना के बाद एसडीओ को ज्ञापन सौंपा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....