नवगछिया – गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने बुधवार को इस्माईलपुर प्रखंड के लक्ष्मीपुर गांव के पास करीब 300 फिट के एक पुलिया के शिलान्यास किया है. नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने बताया कि गंगा नदी में बाढ़ आने के बाद यहां पर रास्ता बाधित हो जाता था.

यहां पर पुलिया बन जाने से आवागमन सुलभ हो जाएगा. इस अवसर पर तरुण कुमार ने पूजा पाठ किया फिर पुलिया की आधारशिला रखी गयी. इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद के अध्यक्षा सविता देवी, आशीष कुमार नीरज, मुन्ना जायसवाल, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ.दीपक कुमार, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष अजय मंडल, देवल मंडल जदयू प्रखंड अध्यक्ष चंद्रिका मंडल, जदयू,देवल मंडल, इस्माईलपुर प्रखंड के उप प्रमुख सिकदर मंडल, भीम शर्मा, कंगाली मंडल, ढेको यादव, पूर्व प्रमुख सुनील मंडल, जदयू भवेश मंडल और लक्ष्मीपुर के ग्राम वासी मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *