नवगछिया : मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम अंतर्गत इस्माईलपुर प्रखंड के दो सड़कों का शिलान्यास गोपालपुर के विधायक सह सचेतक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 203
पहली सड़क लक्ष्मीपुर धार से इस्माईलपुर (जिसकी प्राक्कलित राशि 8.698 लाख) और दूसरी सड़क छोटू सिंह टोला से कमलाकुंड भाया इस्माईलपुर ब्लॉक (जिसकी प्राक्कलित राशि-4.414 लाख) है। यह ग्रामीण सड़क 18 फीट चौड़ी बनेगी। मौके पर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरे इलाके में विकास की गंगा बह रही है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
