नवगछिया में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे विश्वजीत की हत्या के दूसरे दिन घर का माहौल काफी गमगीन है। जिस जगह पर हादसा हुआ वहां पत्नी निशा और घर के परिजन आते-जाते नजर आए। घर के सामने एक खटिया पर चचेरी दादी रोती रही। बगल में निशा भी बैठी थी, वो अपने पति विश्वजीत को याद कर बार-बार कह रही थी कि कहां चले गए। कोई मेरे पति को ले आओ।

विश्वजीत के दो बेटे हैं। एक बेटा दिव्यांग है। उसे देखकर निशा रोते ही जा रही थी। बाकी परिजन फोन पर घटना की चर्चा करते दिखे। वहीं, दूसरी तरफ शुक्रवार की सुबह केंद्रीय मंत्री परिजन से मिलने पहुंचे थे, पर वे पत्रकारों के सवाल से बचते नजर आएं। विश्वजीत का अंतिम संस्कार हो चुका है।

श्मशान घाट पर परिजन

आज विश्वजीत का नवगछिया के महादेवपुर घाट पर अंतिम संस्कार हुआ है। अंतिम संस्कार में परिजन लोग शामिल थे। शव के पास तीन डोम राजा अंतिम संस्कार में जुटे थे। सुबह 10 बजकर 7 मिनट पर परिजन शव लेकर पहुंचे और 11 बजकर 13 मिनट पर मुखाग्नि दी गई। घटनास्थल पर पहुंचकर FSL की टीम ने छानबीन की और परिजनों का बयान भी लिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....