नवगछिया। तिलकमांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की निरीक्षण टीम ने शनिवार को जीबी कॉलेज का निरीक्षण किया। टीम में छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो योगेंद्र और सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन प्रो संजय कुमार झा थे। निरीक्षण टीम के सदस्यों ने शिक्षकों, अतिथि शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों की सशरीर उपस्थिति की जांच की।

इस दौरान प्राचार्य डॉ शिवशंकर मंडल उपस्थित थे। टीम के सदस्यों ने कक्षा में छात्रों की उपस्थिति की जांच की और अनुपस्थित छात्रों की हाजिरी काट दी। टीम के सदस्यों ने प्राचार्य सहित शिक्षकों को सख्त निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में छात्रों की 75% उपस्थिती हो। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम होगी वैसे छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने से रोका जायेगा।

निरीक्षण टीम ने लेखा शाखा और पुस्तकालय की भी जांच की और संतुष्ट हुए। बाद में इतिहास की कक्षा में जाकर छात्रों से प्रश्न किया और छात्रों के जवाब से संतुष्ट हुए। इस मौके पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मी उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *