नवगछिया। इस्माईलपुर-बिंद टोली के बीच स्थित वीरनगर के निकट तटबंध पर हुए धंसान के तीसरे दिन भी विभाग के अभियंताओं द्वारा रिस्टोरेशन नहीं किया जा सका। जबकि विभाग द्वारा आधा दर्जन से अधिक ठेकेदारों को रिस्टोरेशन के कार्य में लगाया है।
Total Downloads: 96
वीरनगर के ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय अभियंताओं द्वारा रुक-रुक कर कार्य करवाया जाता है। जिस कारण अनहोनी की आशंका से वीरनगर के ग्रामीण डर जाते हैं। कार्य में धीमी गति से रिस्टोरेशन का कार्य कराये जाने के कारण ग्रामीणों में जल संसाधन विभाग के अभियंताओं के प्रति काफी आक्रोश है।

स्थानीय लोगों ने इसको लेकर सोमवार को विरोध भी किया था। ग्रामीणों का कहना है कि जल संसाधन विभाग रिस्टोरेशन का कार्य पुराने तरीके से कर रहा है। बांस का बंडल व बालू भरी बोरियां कारगर नहीं हो पा रही है। अत: नयी तकनीक से कार्य करवाकर तटबंध को रिस्टोर करवाने की मांग ग्रामीणों ने की।

