खरीक : थाना क्षेत्र के गणेशपुर मोड़ स्थित खेत में लगे वृक्ष को हथियार के बल पर जबरन काटने से मना करने पर जमकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मारपीट में एक किसान कठेला निवासी रामचंद्र चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया।
Total Downloads: 176
जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए खरीक पीएचसी से मायागंज रेफर कर दिया। मामले को लेकर घायल किसान ने थाने में आवेदन दिया है। कहा है कि मैं रोज की भांति अपने घर से गणेशपुर मोड़ के पास स्थित अपने खेत गया।
जहां देखा कि गांव के ही शिवशंकर चौधरी, आशुतोष कुमार और अमरजीत कुमार चार-पांच अन्य अज्ञात अपराधियों के साथ मिलकर मेरे खेत में लगे पपीता, गंम्भार, सागवान समेत अन्य पेड़ काट रहा है। मैंने मना किया तो सभी आरोपी ने लाठी और हथियार के बट से मुझे पीट दिया, मेरे पास मौजूद तीन हजार रुपये भी छीन लिए।

