नवगछिया : प्रखंड के बिहपुर-जमालपुर पंचायत के वार्ड नंबर पांच में रेलवे अस्पताल के पीछे स्थित मजार परिसर में हजरत नुनुआ शाह पीर रहमतुल्लाह अलैयह का सलाना उर्स मनाया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 176
इस मौके पर गुरूवार को नुनुआ शाह पीर रहमतुल्ला अलैय की मजार पर चादरपोशी, नियाज फातिहा और पूजा-अर्चना करने बिहपुर समेत अन्य कई गांवों से भी दोनों संप्रदाय के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। मजार के सेवादार सुबोध पासवान ने बताया कि इस मजार पर सच्चे मन से मांगी गई मुराद खाली नहीं जाती है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
