नवगछिया : वृद्ध को बचाने में व्यवसायी की कार पहले पेड़ से टकराई, फिर गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में व्यवसायी की प|ी की मौत हो गई। यह घटना नवगछिया स्थित टोल प्लाजा से आधा किलोमीटर पहले सोमवार की दोपहर करीब 1:15 हुई। मरने वाली की पहचान सबुही शादान (35) पति साकिब इकबाल, निवासी तातारपुर के रूप में हुई है।

साकिब भागलपुर में ही बिजनेस करते हैं। बताया जाता है कि कार पर साकिब, प|ी सबुही, मां गुलनाज और दो बच्चे वानिजा (5) व साइन (8) सवार थे। साकिब खगड़िया जिले के मढ़ैया स्थित अपनी ससुराल से लौट रहे थे। हादसे के बाद सबुही गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की सूचना पर नवगछिया पुलिस पहुंची और सबुही को अनुमंडल अस्पताल लेकर जा रही थी। रास्ते में ही उसने ने दम तोड़ दिया।

बेटी ने पापा से पूछा-मम्मी को क्या हो गया

सबुही कार की बाईं तरफ गेट के पास बैठी थी। कार पलटने के बाद पेड़ से टकराई, जिससे दरवाजा क्षतिग्रस्त होकर खुल गया और सबुही का सिर पेड़ से टकरा गया। हाथ, सीने और मुंह में जख्म के निशान थे। बेटी वानिजा बार-बार पापा से पूछ रही थी कि मम्मी को क्या हो गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *