नारायणपुर  प्रखंड के भवानीपुर थाना से बलहा होते मधुरापुर बाजार वाली सङक निर्माण में दूसरे दिन मंगलवार को भी ग्रामीण आक्रोशित होकर कार्य को रोका। ग्रामीण कुंदन यादव, परशुराम पंडित सहित अन्य लोग ने कार्य रूकने पर आये सङक ठेकेदार मनोज यादव से बातचीत किया। उन्होंने कहा कि सङक मरम्मत योजना से 58 लाख की लागत से 1300 मीटर बनना है।

प्राक्कलन में मिट्टी जितना देना था उतना दिया जा चुका है फिर आपलोग तीन फीट कहां से देगें। जिस विभाग से सङक निर्माण हो रहा उस विभाग के अधिकारी को लाकर ग्रामीण से बातचीत कर समझा दे। लेकिन बरसात में सङक डुबने से परिचालन बंद होने से आमजन को परेशानी होती है इसलिए ऊंचा करने कहा जा रहा है।

अधिकारी को डीपीआर बनाने से पहले ग्रामीण से संपर्क कर होना चाहिए था जिसको विभाग के अधिकारी ने नहीं किया। फिर सङक निर्माण होने से परेशानी का निदान होने चाहिए।नवगछिया एसडीओ उत्तम कुमार ने बताया कि सङक निर्माण किस विभाग से हो रहा उसकी जानकारी लेकर उनके अधिकारी से विचार कर दिशा निर्देश दिया जाएगा। ग्रामीण से भी बातचीत करेंगे और निदान निकाला जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *